आज के इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको वाक्य के प्रकार के बारे मे जानकारी देने वाला हूँ |
Table of Contents
रचना की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
👉सरल वाक्य
👉संयुक्त वाक्य
👉मिश्रित वाक्य
सरल वाक्य(SIMPLE SENTENCE)
जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य (कर्ता) तथा एक ही विधेय ( क्रिया )होता है ,उन्हें सरल वाक्य कहते हैं।
उदाहरण –
👉राम सो रहा है।
👉नेता जी भाषण दे रहे हैं।
👉धरती गोल है।
👉सूर्य पूर्व से निकलता है।
संयुक्त वाक्य(COMPOUND SENTENCE)
जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य समुच्चयबोधक (और, अथवा, किंतु, परंतु)द्वारा जुड़े हो उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं|
उदाहरण –
👉राम सो रहा है और रमा पढ़ रही है।
👉नेता जी भाषण दे रहे हैं और लोग ध्यान से सुन रहे हैं।
👉यहां पहले बंजर भूमि थी परंतु अब खेत लहलहा रहे हैं।
मिश्रित वाक्य(COMPLEX SENTENCE)
जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य पर एक या एक से अधिक गौण उपवाक्य आश्रित हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।
👉अध्यापिका ने कहा कि मंगलवार को छुट्टी है।
👉जब विद्यार्थी शोर कर रहे थे तब अध्यापिका कक्षा में नहीं थी।
👉जैसे ही भाषण खत्म हुआ लोग अपने अपने घरों को चले गए।
वाक्य परिवर्तन(CHANGE OF SENTENCE)
A)सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाना
सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाने के लिए सरल वाक्य के कथन से दो स्वतंत्र वाक्य बनाकर उन्हें और , एवं, तथा ,किंतु , परंतु तथा लेकिन जैसे समुच्चयबोधको से जोड़ा जाता है।
उदाहरण –
1)सरल वाक्य – सवेरा होते ही मुर्गी ने बाग दी।
संयुक्त वाक्य– सवेरा हुआ और मुर्गे ने बाग दी।
2)सरल वाक्य– अध्यापिका के आते ही बच्चे चुप हो गए।
संयुक्य वाक्य– अध्यापिका आई और बच्चे चुप हो गए।
B)सरल वाक्य से मिश्रित वाक्य बनाना
सरल वाक्य से मिश्रित वाक्य बनाने के लिए वाक्य के कथन से दो उपवाक्य बनाकर उन्हें जों, जिन्हें, जब, जिसने, जहां, कि, क्योंकि आदि समुच्चयबोधको से इस प्रकार जोड़ा जाता है कि एक प्रधान उपवाक्य पर दूसरा गौण उपवाक्य आश्रित हो।
उदाहरण –
1)सरल वाक्य- रात होते ही अंधेरा छा गया।
मिश्रित वाक्य – जैसे ही रात हुई ,अंधेरा छा गया।
2)सरल वाक्य- मैं सुबह उठते ही सैर के लिए चला जाता हूं।
मिश्रित वाक्य –जैसे ही मैं सुबह उठता हूं वैसे ही सैर के लिए चला जाता हू।
C)संयुक्त वाक्य से मिश्रित वाक्य बनाना
संयुक्त वाक्य के दोनों स्वतंत्र वाक्य को मिश्रित वाक्य में प्रयुक्त किए जाने वाले दो योजकों से इस प्रकार जोड़ा जाता है कि एक मुख्य वाक्य बन जाए तथा दूसरा उस पर आश्रित बने।
उदाहरण –
1)सरल वाक्य – राधा गाती है और मीरा नाचती है।
मिश्रित वाक्य – जब राधा गाती है तब मीरा नाचती है।
2)सरल वाक्य- पुलिस ने गोली चलाई और भीड़ छठ गई।
मिश्रित वाक्य – जैसे ही पुलिस ने गोली चलाई ,भीड़ छट गई।