शिक्षक दिवस निबंध हिन्दी मे | टीचर्स डे निबंध हिंदी में |Teachers Day Nibandh

0
शिक्षक दिवस निबंध

शिक्षक दिवस निबंध | टीचर्स डे निबंध हिंदी में

शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे एक ऐसा दिन है जिस दिन विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक के प्रति अपने मनोभावों को व्यक्त करते है। हम सभी जानते हैं कि हर एक के जीवन को संवारने में शिक्षक की एक अहम भूमिका मानी जाती है। आज के इस लेख के माध्यम से हम जानने की कोशिश करेंगे कि प्रति वर्ष शिक्षक दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है? किस प्रकार की तैयारियां स्कूल और कॉलेज में की जाती है? किस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है? जैसे इत्यादि मुद्दों के बारे में इस लेख में जानकारी प्राप्त करेंगे।

शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?(शिक्षक दिवस निबंध)

शिक्षक दिवस यानि टीचर्स डे प्रतिवर्ष भारत में  5 सितंबर को मनाया जाता है। सबसे मजेदार बात यह है कि टीचर्स डे पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय टीचर्स डे 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। पहली बार टीचर्स डे 1957 में मनाया गया था। इस दिन कुछ देशों में छुट्टी का दिन होता है तो किसी किसी देशों में अवकाश नहीं रहता है।

शिक्षक दिवस क्या है?

यह एक ऐसा दिन होता है जिस दिन विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक को गिफ्ट तथा स्नेह देते है। दूसरे शब्दों में कहें तो टीचर्स डे शिक्षकों के  प्रशंसा करने का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में 5 सितंबर को मनाया गया। 

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

यह दिन विशेष रूप से भारत के उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे  एक कर्मठ शिक्षक थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक के साथ-साथ एक दार्शनिक भी थे। एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने कहा कि वे उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तब उन्होंने कहा था कि,

मेरा जन्म दिन अलग मनाने की बजाय यदि मेरा जन्मदिन टीचर्स डे के रूप में मनाया जाए तो मुझे बहुत ही गर्व महसूस होगा।

तभी से प्रति वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शिक्षक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो अपने विद्यार्थियों को सही गलत का अंतर बताता है।एक शिक्षक की हमारे जीवन में क्या जरूरत है, क्या खासियत है, हम उनके बारे में क्या सोचते हैं ,उनके प्रति हमारी भावनाये  कैसी  है ,यह बताने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है|

शिक्षक दिवस निबंध
शिक्षक दिवस निबंध

शिक्षक जिंदगी भर ज्ञान बांटने का काम करता है। शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है जो स्वयं जलकर विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश फैला देता है। गुरु अपने शिष्य के बारे में निरंतर कुछ न कुछ सोचते रहता है, इसीलिए तो शायद इससे पहले गुरु का नाम लिया जाता है। आज आप और हम जो कुछ भी हैं वह हमारे शिक्षक की मेहनत की बदौलत है। शिक्षक सिर्फ पढ़ाई लिखाई का ही ज्ञान नहीं देते हैं बल्कि अपने आचरण को किस प्रकार रखा जाए, समाज में किस प्रकार बोला जाए, दूसरों का किस प्रकार  सम्मान करना चाहिए, के बारे में भी विद्यार्थियों को सिखाते हैं।

READ-शिक्षक दिवस पर हिंदी में भाषण

शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है

शिक्षक दिवस का कार्यक्रम स्कूलों और कॉलेजों में बड़े ही अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन कई सारे स्कूल और कॉलेजों में निबंध, नृत्य , चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं भी होती है। विद्यार्थी इन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बहुत सारे विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक को अलग-अलग प्रकार के उपहार देते हैं। कई विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक को पेन, पेंसिल तथा ग्रीटिंग जैसे उपहार भी देते है। इस दिन कई सारे विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षक की भूमिका में वर्ग अध्यापन का कार्य भी करते हैं। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम पर भी मैसेज के माध्यम से शिक्षक दिवस मनाया जाता है। कई सारे विद्यार्थी अपने व्हाट्सएप पर अपने प्रिय टीचर का स्टेटस भी रखते हैं।

अन्तिम शब्द

आप जिसको अपना सबसे अच्छा शिक्षक मानते हैं? जिसने आपको कुछ न कुछ सिखाया हो? उस टीचर को शिक्षक दिवस के दिन पर गिफ्ट देकर उसका सम्मान जरूर बढ़ाएं|

👉GANESH CHATURTHI 2022

👉KRISHNA JANMASHTAMI BEST WISHESH AND QUOTES 2022

👉कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

👉 धूम्रपान से कैसे बचे??

👉आंवला एक गुणकारी औषधि

👉जानिए बासी मुंह पानी पीने के अनिगिनत फायदे

👉Biography Of Eknath Shinde

👉 What is Crypto Currency

👉 ग्लोबल वार्मिंग

👉 ई – श्रम कार्ड कैसे बनाए

👉 जननी सुरक्षा योजना

👉 HOW TO SAVE TAX UNDER SECTION 80C

👉बजट 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here