आज हम हिन्दी व्याकरण के अंतर्गत संज्ञा और संज्ञा के प्रकार,लिंग और लिंग के प्रकार,वचन और वचन के प्रकार तथा वाक्य और वाक्य के प्रकार के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगे|
Table of Contents
संज्ञा किसे कहते है:
गुण, स्थान, प्राणी ,धर्म ,कर्म ,भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
संज्ञा के प्रकार:
➡️ जातिवाचक संज्ञा
किसी जाति या वर्ग विशेष का बोध करानेवाले शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण-
⚫ समीर एक लड़का है।
⚫ शीतल एक अच्छी लड़की है।
⚫ महेश एक अच्छे इंसान हैं।
⚫ मैं नदी में नहा रहा हूं।
⚫ दिल्ली एक अच्छा शहर है।
➡️ व्यक्तिवाचक संज्ञा
वस्तु या व्यक्ति विशेष का बोध कराने वाले शब्द को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
⚫ दिनेश मेरा भाई है।
⚫ भारत एक अच्छा देश है।
⚫ नेहा एक सुंदर लड़की है।
⚫ मैं कल रामपुर जाऊंगा।
⚫ गंगा पवित्र नदी है।
⚫ हिमालय पर्वतों का राजा है।
➡️ समूह वाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी समूह का बोध होता हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।
⚫ भारतीय सेना का हमें सम्मान करना चाहिए।
⚫ हम सब परिवार में रहते हैं।
⚫ दिनेश समाज में रहने वाला एक प्राणी है।
⚫ हमें भीड़ में नहीं जाना चाहिए।
⚫ जंगली कुत्ते झुंड बनाकर रहते हैं।
⚫ आदित्य पांचवी कक्षा का विद्यार्थी है।
➡️ भाववाचक संज्ञा
ऐसी संज्ञा जिसे न तो हम देख सकते हैं और ना तो स्पर्श कर सकते हैं सिर्फ उन्हें हम महसूस कर सकते हैं ऐसी संज्ञा को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
⚫ यह पानी बहुत गर्म है।
⚫ कश्मीर एक बर्फीला प्रदेश है।
⚫ यह फूल बहुत सुगंधित है।
⚫ हमें दूसरों पर क्रोध नहीं करना चाहिए।
⚫ जनवरी महीने में ठंड पड़ती है।
⚫ हमें ईमानदारी से जीना चाहिए।
➡️ द्रव्यवाचक संज्ञा
ऐसी संज्ञा जिनसे किसी भी किसी विशेष प्रकार की धातु या द्रव्य का बोध होता हो या ऐसी संज्ञा जिन्हें नापा या तोला जा सकता है उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।
⚫ हमें नियमित पानी पीना चाहिए।
⚫ सुनील के पास तांबे का बर्तन है।
⚫ मेरे पास सोने की अंगूठी है।
⚫ चांदी के बर्तन मजबूत होते हैं।
⚫ पत्थर पानी में डूब जाते हैं।
⚫ शक्कर पानी में घुल जाता है।
EXERCISE:
नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञाओं के प्रकार पहचानो।
⚫ अजीत एक कठोर इंसान है।
⚫ यमुना एक नदी का नाम है।
⚫ वह एक आदमी है।
⚫ हमें जुलूस नहीं निकालना चाहिए।
⚫ मेरे पास चांदी की एक अंगूठी है।
⚫ मेरी किताब तुम्हारे पास है।
⚫ गांधी जी एक महान नेता थे।
⚫ कभी भी झूठा मत बोलो।
⚫ सूर्य एक गर्म पिंड है।
⚫ कक्षा आठवीं में 50 विद्यार्थी हैं।
⚫ दिनेश कल आगरा जाएगा।
⚫ हमेशा सत्य बोले।
⚫ आपका कार्य ठीक है।
⚫ बच्चे लाइब्रेरी में बैठे हैं।
वचन और वचन के प्रकार:
वचन से संख्या का बोध होता है।
➡️ एकवचन संज्ञा
जिस संज्ञा से एक का बोध हो उसे एक वचन संज्ञा कहते हैं।
⚫ लड़का किताब पढ़ रहा है।
⚫ यह मेरी पेंसिल है।
⚫ वह एक छात्र है।
⚫ गाय घास खा रही है।
⚫ मोर बगीचे में नाच रहा है
➡️ बहुवचन संख्या
जिस संज्ञा से एक से अधिक का बोध होता हो ता हो उसी बहुवचन संख्या कहते हैं।
⚫ बच्चे बगीचे में खेल रहे हैं।
⚫ मेरे पास 5 किताबें हैं।
⚫ घोड़े तेजी से दौड़ रहे हैं।
⚫ वे पुस्तकें खरीद रहे हैं।
⚫ भारत में कई सारी नदियां हैं।
EXERCISE–
⚫ यह तुम्हारी टोपी है।
⚫ मुझे 1 रुपया दे दो।
⚫ लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं।
⚫ मेरे स्कूल में 5 कक्षाएं हैं।
⚫ बंदर जंगल में उछल कूद कर रहा है।
Keep Visiting Educationpur!
लिंग और लिंग के प्रकार:
➡️ पुल्लिंग
जिस सबसे पुरुष जाति का बोध होता हो उसे पुल्लिंग कहते हैं।
⚫ लड़के फुटबॉल खेल रहे हैं।
⚫समीर गाना गा रहा है।
↔️ ध्यान रखें
⚫पर्वतों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
हिमालय, सतपुड़ा ,विंध्याचल
⚫महीनों के नाम पुल्लिंग होते है।
जनवरी-फरवरी चैत्र वैशाख
➡️ स्त्रीलिंग
स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द को स्त्रीलिंग कहते हैं।
⚫ मनीषा खाना बना रही है।
⚫तुम्हारी बहन किताब पढ़ रही है।
↔️ध्यान रखें-
⚫नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते।
गंगा, यमुना, नर्मदा
⚫बोलियों के नाम स्त्रीलिंग होते है।
गुजराती, मारवाड़ी, पंजाबी, राजस्थानी इत्यादि….
➡️ उभयलिंग
जो शब्द पुरुष और स्त्री दोनों के लिए प्रयुक्त उसे उभयलिंगी कहते हैं।
⚫वह मेरा मित्र है।
➡️ नपुंसक लिंग
जिस संज्ञा से निर्जीव वस्तु का बोध होता हो उसे नपुंसकलिंग कहते है।
⚫किताब मेज पर रखी गई है।
⚫पंखा अच्छी हवा दे रहा है।
⚫शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर लिख रहे हैं।
**********************************************************************
वाक्य और वाक्य के भाग:
अक्सर बोलने या लिखने में शब्दों का प्रयोग होता है। शब्दों का ऐसा समूह जो एक उचित भाव प्रकट करें उसे वाक्य करते हैं
⚫मैं किताब पढ़ता हूं।
⚫ तुम लिखते हो।
⚫महेश आम खाता है।
⚫गीता कविता पड़ती है।
वाक्य के भाग:
➡️ उद्देश्य
ऐसा शब्द जिसके बारे में कुछ कहा जाता है वह वाक्य का उद्देश्य कहलाता है।
➡️ विधेय
जिस शब्द अर्थात् ( उद्देश्य या कर्ता) के बारे में जो कुछ भी कहा जाता है वह विधेय कहलाता है।
⚫अमित गाना गाता है।
अमित…… उद्देश्य
गाना गाता है…. विधेय
⚫दीपक पत्र लिख रहा है।
दीपक….. उद्देश्य
पत्र लिख रहा हैं….. विधेय
उद्देश के अलग-अलग रूप:
➡️ संज्ञा के रूप में
⚫महेश दौड़ता है।
➡️ सर्वनाम के रूप में
⚫तुम अच्छे बच्चे हो।
➡️ विशेषण के रूप में
⚫भले किसी का बुरा नहीं करते।
➡️ क्रिया के सामान्य रूप में
⚫पढ़ना आवश्यक काम है।
अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार:
➡️ सरल वाक्य
जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है उस वाक्य को सरल वाक्य कहते हैं।
⚫वह पानी पीता है।
➡️ नकारात्मक वाक्य
जिस वाक्य में किसी भी काम के ना होने का बोध प्रकट होता हो उस वाक्य को नकारात्मक वाक्य कहते हैं
⚫वह खाना नहीं खाता है।
➡️ प्रश्नवाचक वाक्य
ऐसे वाक्य जिसमे प्रश्न पूछने का कार्य होता हो उसे प्रश्नवाचक वाक्य करते हैं।
⚫ तुम क्या कर रहे थे?
➡️ आज्ञा वाचक वाक्य
ऐसे वाक्य जिसमे आदेश का बोध होता है।
⚫ हरीश को यह काम करना पड़ेगा।
तुम आज ही वहां चले जाओ।
➡️ विस्मयादिबोधक वाक्य
जिस वाक्य में कुछ आश्चर्य शोक हर्ष आदि के भाव व्यक्त होते हैं
⚫अरे! तुम कब आए!
राम-राम ! बहुत अनर्थ हो गया!
➡️ संदेह वाचक वाक्य
जिस वाक्य में संभावना शंका संदेह का संदेह आदि अर्थों का बोध होता है।
⚫संभवत वह आज आया जाएगा।
⚫रेल दुर्घटना में अपना तो कोई नहीं फंसा?
⚫यह सोना शुद्ध है या नहीं?
➡️ इच्छा वाचक वाक्य
जिस वाक्य में शुभकामना सहानुभूति, समर्थन, इच्छा आज सूचित हो
⚫ मैं इसे डॉक्टर बनाऊंगा।
⚫ आप प्रसन्न रहिए।
➡️ संकेतवाचक वाक्य
इस प्रकार के वाक्य में संकेत या शर्त के भाव प्रकट होते हैं।
⚫यदि तुम आ जाओगी तो मैं चल सकूंगा।
⚫ मुंबई गया तो तुमको साड़ी ले आऊंगा।
इसे भी पढ़े….
Present indefinite tense & Present continuous tense
Present perfect tense & Present perfect continuous tense
Past indefinite tense & Past continuous tense