15 अगस्त भाषण हिन्दी मे | 15 AUGUST SPEECH IN HINDI |स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

0
15 AUGUST SPEECH IN HINDI

15 अगस्त भाषण हिन्दी मे | 15 AUGUST SPEECH IN HINDI |स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

15 अगस्त का शुभ दिन भारत की राजनीतिक इतिहास में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। यह एक ऐसा दिन जाना जाता है जिस दिन भारत देश अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति पाया था। यह दिन स्वतंत्र सेनानियों को याद करने वाला दिन है जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली। 15 अगस्त के दिन को सरकारी और निजी कार्यालय, स्कूलों  और कॉलेजों में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन झंडा फहराया जाता । जैसे ही 15 अगस्त का दिन नजदीक आने लगता है वैसे ही शिक्षकों द्वारा छात्रों को  15 अगस्त पर भाषण या निबंध तैयार करने के लिए कहा जाता है। इस लेख के अंतर्गत मैं आपको बताने वाला हूं कि किस प्रकार आप 15 अगस्त पर एक अच्छा और संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य ,शिक्षकगण, यहां उपस्थित सभी अतिथि महोदय और मेरे सभी प्यारे मित्रों….

आज हम यहां देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज भारत देश का प्रत्येक व्यक्ति देश के आजादी की सालगिरह के जश्न में डूबा है। मै भी देश की आजादी की वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथ ही आप सभी को धन्यवाद करता हूं कि आपने मुझे मेरे विचार अपने समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया।

15 AUGUST SPEECH IN HINDI
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

15 अगस्त का दिन अर्थात भारत की आजादी का दिन। 15 अगस्त 1947 एक ऐसा दिन जिस दिन हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुवा |अंग्रेजों ने भारत देश पे कम से कम 200 वर्षों तक राज्य किया। ब्रिटिश सरकार ने भारतीय जनता पर काफी सारे अत्याचार किए। अंग्रेजों की हुकूमत से देश की जनता पूरी तरह से त्रस्त थी। अंग्रेजों के जुल्मों से देश की जनता को छुटकारा दिलाने के लिए सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली। देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह ,मंगल पांडे , राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु लाला , लाला लाजपत राय ,बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान था। यह दिन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है।

साथियों आपको बताना चाहूंगा कि 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराते हैं तथा उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। इस दिन प्रधानमंत्री देश के सभी नागरिकों को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए लोग सुबह से ही लाल किले पर पहुंचना शुरू कर देते हैं। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग प्रकार की झांकियां निकाली जाती है तथा सेना के बैंडों  की धुन सुनने लायक होती है और मन को मोह लेती है।

15 अगस्त भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व जाना जाता है। यह पर्व हमारे दिलों दिमाग में ‘हम स्वतंत्र हैं और स्वतंत्र रहेंगे ‘का भाव जागृत कर कर चला जाता है| यह पर्व देश की जनता में राष्ट्रीयता का भाव पैदा करता है। वर्ष में  क्या खोया और क्या पाया का हिसाब बता जाता है।

 तो आइए आज हम राष्ट्रध्वज को नमन करें। राष्ट्र के कल्याण और विकास के लिए संकल्प करें । इसके साथ ही साथ देश के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और कल्याण के प्रति हमेशा समर्पित रहने की प्रतिज्ञा लें।

यहां पर उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद ! जय भारत !

👉 धूम्रपान से कैसे बचे??

👉आंवला एक गुणकारी औषधि

👉जानिए बासी मुंह पानी पीने के अनिगिनत फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here