BENEFITS OF DRINKING WATER IN RIGHT UTENSILS,जानिए किस बर्तन मे पानी पीने से होता है गजब का फायदा ,तांबे के बर्तन ,कांच के बर्तन,स्टेनलेस स्टील के बर्तन ,प्लास्टिक की बोतल,
साथियों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं कि कौन से बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Table of Contents
BENEFITS OF DRINKING WATER IN RIGHT UTENSILS
साथियों जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे शरीर में पानी की मात्रा 68% से भी ज्यादा है। हर व्यक्ति स्वच्छ और निर्मल पानी पीने की कोशिश करता है ताकि वह निरोगी रह सके। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी सिद्ध होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा पानी पीने से शरीर में कई सारी छोटी -मोटी बीमारियां आसानी से बाहर निकल जाती है। पानी पीने के लिए हम अलग-अलग बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। परंतु यह जानना जरूरी है कि कौन से बर्तन में पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य के लिए फ़ायदा होता है। इसके अलावा हमें यह भी जानना आवश्यक हो जाता है कि कौन से बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए।
तो साथियों आज का जो आर्टिकल है उसमें आपको यही जानकारी प्राप्त होने वाली है कि कौन से बर्तन में पानी पीना उचित है तथा कौन से बर्तन में पानी पीना अनुचित है।
मिट्टी का बर्तन(BENEFITS OF DRINKING WATER IN RIGHT UTENSILS )
मिट्टी के बर्तन में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है इसीलिए मिट्टी के बर्तन में पानी स्टोर करके रखना और पीना स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में रखे गए पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है तथा इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है। मिट्टी के बर्तन में रखे गए पानी का एक अलग ही स्वाद मिलता है। इस प्रकार के पानी में किसी प्रकार के केमिकल का समावेश नही होता है।
तांबे के बर्तन
तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत ही पुरानी परंपरा है। पहले के राजा महाराजा तांबे के बर्तन में ही पानी पीते थे। तांबे के बर्तन में रखे गए पानी को पीने से कई सारी बीमारियां दूर हो जाती है। तांबे के बर्तन में रखे गए पानी में दर्द निवारक और इलाज के गुण पाए जाते हैं।
कांच के बर्तन
कांच के बर्तन में रखा गया पानी भी साफ और शुद्ध रहता है। पानी की क्वालिटी पर यह बर्तन किसी भी तरह का प्रभाव नहीं डालता है। परंतु पानी का इस्तेमाल करने के पहले यह जरूर जांच लें कि कांच का बर्तन कहीं कैडमियम का तो नहीं बना है ।

स्टेनलेस स्टील के बर्तन
इस प्रकार के बर्तन में रखे गए पानी को काफी दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। इस प्रकार के बर्तन में रखे गए पानी को भी पिया जा सकता है।
प्लास्टिक की बोतल
आजकल ज्यादातर लोग पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं। परंतु प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। प्लास्टिक की बोतल में जो भी पानी रखे जाते हैं उसमें प्लास्टिक के केमिकल मिले होते हैं। पानी के द्वारा ये केमिकल शरीर के अंदर पहुंचकर शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों को जन्म देते हैं। तात्पर्य है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी नहीं पीना चाहिए।
वैधानिक चेतावनी
मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस लेख के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे। इस जानकारी की सटीकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है।
सारांश
तो साथियों इस प्रकार आज के इस लेख के माध्यम से हमने जाना की कौन से बर्तन में पानी पीना उचित है तथा कौन से बर्तन में पानी पीना अनुचित है।यह जानकारी आपको कैसी लागि जरूर कमेन्ट बॉक्स मे लिखे |