Birth Defects: जन्म दोष क्या होता है? जन्मदोष को  कैसे पहचाने और कौन से हैं इसके मुख्य लक्षण

0

Birth Defects: जन्म दोष क्या होता है? जन्मदोष को  कैसे पहचाने और कौन से हैं इसके मुख्य लक्षण

Birth Defects

जन्म दोष शरीर से संबंधित एक बीमारी है। यह बीमारी अक्सर जन्म के समय ही पाई जाती है। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। यह बीमारी मामूली भी हो सकती है या अधिक भी हो सकती है। इस बीमारी के कारण अक्सर शारिरिक बनावट और काम करने की क्षमता पर असर पाया जाता है। यदि इस बीमारी का गंभीर रूप पाया गया तो व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बच्चे पर जन्म दोष का कितना और क्या असर होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह बर्थ डिफेक्ट्स शरीर के कौन से भाग में हुआ है। जन्म दोष की वजह से व्यक्ति के लंबे समय तक जीवित बचे रहने पर भी असर पड़ता है।

जन्मदोष के इलाज की बात करें तो यह बहुत महंगे होते हैं। यह एक ऐसी परिस्थिति होती है जिसमें व्यक्ति तो परेशान होता ही है उसके साथ साथ  पूरा परिवार भी परेशानियों का सामना करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर साल 79 लाख बच्चे गंभीर जन्म दोषों के साथ पैदा होते हैं। इसमें से 94 फ़ीसदी जन्म दोष के मामले मध्यम और कम इनकम वाले देशों में सामने आते हैं। वहीं पर एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि दुनिया भर में 7 फीसद  बच्चे जन्म दोष के कारण मरते हैं। यदि अमेरिका की बात करें तो यहां पर 33 में से एक बच्चा जन्मदोष के साथ पैदा होता है। वहीं पर ही भारत देश की बात करनी थी यहां पर 1000 बच्चों में से 69 बच्चे किसी न किसी प्रकार के जन्म दोष के साथ ही पैदा होते हैं।

जन्म दोष के कारण(Causes Of Birth Defects)

ज्यादातर जन्म दोष की समस्या गर्भावस्था के प्रथम 3 महीनों में दिखाई पड़ती है|गर्भा अवस्था एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे बच्चे का शरीर एक शेप ले रहा होता है। यह एक ऐसी अवस्था मानी जाती है जो बच्चें के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। कुछ जन्म दोष ऐसे भी होते हैं जो अगले 3 से लेकर 6 महीनों में बच्चे के किसी भी अंग में दिखाई दे सकते हैं। कई सारे ऐसे जन्म दोष होते हैं जो जींस (Genes) में बदलाव के कारण होते हैं। डॉक्टर आज भी स्पष्ट रुप से यह कहने में असमर्थ है की जन्म दोषों का कारण क्या है ?कुछ कारण है जो बर्थ डिफेक्ट की वजह बन सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं।

जन्म दोष के कारण

-यदि गर्भावस्था के दौरान ड्रग्स लेना, शराब पीना धूम्रपान जैसी आदतें हो तो जन्म दोष होने के खतरे होते हैं।

-यदि परिवार में किसी को जन्म दोष हुआ है तो आनुवंशिकता के कारण भी बच्चे को जन्म दोष हो सकता है।

-अधिक उम्र में मां बनना जिसकी वजह से क्रोमोसोमल एब्नार्मेलिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

-गर्भावस्था के दौरान 101 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बुखार होने के कारण भी यह समस्या उत्पन्न होती है।

-कुछ ऐसी मेडिकल कंडीशन जैसे गर्भावस्था से पहले या दौरान मोटापा और अनियंत्रित डायबिटीज होना।

-गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस जैसे संक्रमण के कारण भी यह समस्या उत्पन्न होती है।

बर्थ डिफेक्ट  की पहचान कैसे करें(Identify ing Birth Defect)

जन्म दोष की पहचान जन्म के पहले या जन्म के दौरान या जन्म के बाद भी किया जा सकता है। जन्म के बाद पकड़ में आने वाले ज्यादातर जन्म दोषों की पहचान पैदा होने के बाद पहले ही वर्ष में हो जाती है ।कुछ प्रकार के जन्मदोष जैसे कटे हुए होठ स्पष्ट रूप से नजर आते हैं। सुनने में दिक्कत या दिल से जुड़ी हुई अनियमितता जैसे जन्म दोषों का कुछ विशेष टेस्ट की मदद से ही पता लगाया जाता है। इसमें हियरिंग टेस्ट एक्स-रे और इकोकार्डियोग्राम टेस्ट भी शामिल होते हैं।

👉आधार मे पत्नी का सरनेम और पता कैसे अपडेट करे

👉आधार अपडेट फॉर चिल्ड्रन कैसे करे

👉PAN कार्ड से AADHAR कैसे लिंक करे

👉आधार से रैशन कार्ड कैसे लिंक करे

👉 धूम्रपान से कैसे बचे??

👉आंवला एक गुणकारी औषधि

👉जानिए बासी मुंह पानी पीने के अनिगिनत फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here