DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY IN HINDI |द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

0
DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY IN HINDI

Table of Contents

DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY IN HINDI,द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय,शुरुआती जीवन,शिक्षा दीक्षा,परिवार,राजनीतिक जीवन,पुरुस्कार,राष्ट्रपति उम्मीदवार ,संपत्ति

साथियों द्रौपदी मुर्मू एक ऐसी महिला है जो आदिवासी समुदाय से संबंध रखती है। अगले राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका ही नाम दिया गया है। इस समय गूगल पर हर व्यक्ति जानना चाहता है कि द्रौपदी मुर्मू कौन है?? तो चलिए इस लेख के माध्यम से द्रौपदी मुर्मू के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY IN HINDI(HIGHLIGHTS)

पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू
जन्म तिथि 20 जून 1958
आयु 64 वर्ष
पिता का नाम बीरांची नारायण टूडू
पति का नाम श्याम चरण मुरमुर
धर्म हिन्दू
जन्मस्थान उड़ीसा के मयूरभंज इलाके में
जाति आदिवासी
वजन 74 kg
संपत्ति 9 . 5 लाख रुपए की संपत्ति
DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY

द्रौपदी मुर्मू का शुरुआती जीवन

द्रौपदी मुर्मू का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज इलाके में साल 1958 में 20 जून को हुआ था। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला नेता है। राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा इनका चुनाव किया गया है। यदि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती है तो वह 64 साल की पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद से नवाजी जायेगी।


द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा दीक्षा

द्रौपदी मुर्मू पिछड़े इलाके से तालुकात रखती हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा एक ऐसे विद्यालय से पूरी की है जो आदिवासी इलाके में आता है। स्नातक अर्थात ग्रेजुएशन की पढ़ाई इन्होंने भुवनेश्वर शहर से की हैं। इनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भुवनेश्वर शहर की रामा देवी महिला कॉलेज से हुई है।

1979 से लेकर साल 1983 तक इन्होंने उड़ीसा गवर्नमेंट के बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर नौकरी भी की है। सन 1994 से लेकर 1997 तक इन्होंने रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में बतौर टीचर के रूप में भी काम किया |

द्रौपदी मुर्मू का परिवार

इनके पिताजी का नाम बीरांची नारायण टूडू है जो कि आदिवासी परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पति का नाम श्याम चरण मुरमुर है। इनकी पुत्री है जिसका नाम टूटीश्री मुर्म है। इनके माता जी का नाम ज्ञात नहीं है।

DRAUPADI MURMU BIOGRAPHY IN HINDI


द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

वर्ष 2000 से लेकर 2004 तक इन्हें उड़ीसा गवर्नमेंट में ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट संभालने का अवसर प्राप्त हुआ।
उड़ीसा गवर्नमेंट में राज्य मंत्री के पद पर पशुपालन और मत्स्य पालन डिपार्टमेंट को इन्होंने 2002 से लेकर 2004 तक संभाला।
इन्होंने बीजेपी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य भार को संभाला |

वर्ष 2013 से 2015 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर के पद को संभाला।
वर्ष 2015 से 2021 तक इन्होंने झारखंड के राज्यपाल के पद को भी संभाला।


द्रौपदी मुर्मू को पुरुस्कार

वर्ष 2007 में इन्हें नीलकंठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उन्हें उड़ीसा विधानसभा के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए दिया गया।


द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होना

साथियों कुछ दिनों से इंटरनेट पर द्रौपदी मुर्मू के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू कौन है? कौन से प्रांत से तालुकात रखती है? और कौन से समाज से संबंध रखती है? द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला है |भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में इन्हें घोषित किया गया l


यदि द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने में कामयाब हो जाती है तो , यह पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी जो भारत देश की राष्ट्रपति बनेगी साथ ही साथ यह दूसरी ऐसी महिला होगी जो भारत देश के राष्ट्रपति पद को संभालेंगेगी । इसके पहले राष्ट्रपति के पद पर महिला के तौर पर प्रतिभा पाटिल विराजमान हो चुकी है।

पति और दो बेटों का छूट चुका है साथ

संतान की तौर पर इन्हें कुल 3 बच्चे प्राप्त हुए थे जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी। इनका व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं था क्योंकि इनके पति और इनके दो बेटे अभी दुनिया में नहीं रहे। इनकी एक बेटी जिंदा है।

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति

द्रौपदी मुर्मू के पास कुल 9 . 5 लाख रुपए की संपत्ति है। इनके पास कोई भी आभूषण, जमीन और ना ही कोई चल और अचल संपत्ति है।

द्रोपदी मुर्मू कौन है?

भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित भारत के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है।

द्रोपदी मुर्मू के पिता का क्या नाम है?

बीरांची नारायण टुंडू

द्रोपदी मुर्मू के पति का क्या नाम है?

श्याम चरण मुरमुर

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

द्रोपदी मुर्मू

👉Biography Of Eknath Shinde

👉 What is Crypto Currency

👉 ग्लोबल वार्मिंग

👉 HOW TO SAVE TAX UNDER SECTION 80C

👉बजट 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here