साथियों इस आर्टिकल के अंतर्गत मैं आपको बताने वाला हूं कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (INTERNATIONAL WOMENS DAY)क्यों मनाया जाता है और यह मनाना कब से शुरू हुआ? पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे l
Table of Contents
प्रस्तावना (INTERNATIONAL WOMENS DAY)
साथियों एक जमाना हुआ करता था जब पूरा समाज पुरुष प्रधान समाज के नाम से जाना जाता है। परंतु अगर हम आज के समय की बात करें तो, आज स्त्रियां भी पुरुषों के समान हर क्षेत्र में काम कर रहीं है। कहने का अर्थ यह है कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां पुरुषों के समानांतर स्त्रियां खड़ी ना हो। सृष्टि में अगर मनुष्य जाति की उत्पत्ति हुई है तो उसमें स्त्रियों की एक अहम भूमिका मानी जाती है। समाज के उत्थान में महिलाओं की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष महिला दिवस मनाना शुरू किया गया ताकि समाज के लिए उनकी भागीदारी का गौरव और बढ़ सके।
कब से शुरू शुरू हुआ महिला दिवस मनाना(INTERNATIONAL WOMENS DAY)
साथियों मैं आपको बताना चाहूंगा कि दरअसल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (INTERNATIONAL WOMENS DAY)एक मजदूर आंदोलन से उपजा है। इसकी शुरुआत साल 1908 में हुई थी जब 15000 औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी यह भी मांग थी कि जिस प्रकार समाज में पुरुषों को एक निर्धारित वेतन मिलता है उसी प्रकार का वेतन उन्हें भी मिले ।साथ ही साथ मतदान करने का अधिकार भी उन्हें प्रदान किया जाए। इस घटना के उपरांत 1 साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(INTERNATIONAL WOMENS DAY) मनाने के पीछे की पृष्ठभूमि
महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय बनाने के पीछे जिस महिला की अहम भूमिका है उनका नाम क्लारा जेटकिन है। इन्होंने वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। उस वक्त इस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों की कुल 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने में उन महिलाओं का काफी समर्थन मिला। जर्मनी, स्वीटजरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया ऐसे देश हैं जहां साल 1911 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार मनाया गया। परंतु इस महिला दिवस को 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की। यह दिवस हर वर्ष एक थीम के साथ मनाना शुरू किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(INTERNATIONAL WOMENS DAY) की पहली थीम
सेलिब्रेट द पास्ट, प्लैनिंग फॉर द फ्यूचर यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थीl
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम
Gender equality today for sustainable tomorrow है |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(INTERNATIONAL WOMENS DAY) कब मनाया जाता है (8 मार्च ही क्यों)
हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह प्रश्न लोगों के मन में जरूर उठता है कि आखिर 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। 1917 मे युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस की मांग की थी। महिलाओं की हड़ताल इतनी तीव्र थी कि वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया। जिस दिन महिलाओं ने यह हड़ताल शुरू की वह तारीख 23 फरवरी थी। ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था और उसी के बाद से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।
किस प्रकार मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(INTERNATIONAL WOMENS DAY)
कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाती है। रूस और दूसरे ऐसे कई देशों में फूलों की कीमत काफी बढ़ जाती है। इस दौरान महिला और पुरुष एक-दूसरे को फूल देते हैं। इसके साथ ही अमेरिका में मार्च का महीना women’s history month के तौर पर मनाया जाता है। चीन में ज्यादातर दफ्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है।
क्या कोई अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी है
हां अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हर वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है। परंतु इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा मान्यता नहीं प्राप्त है। अब तक के आंकड़े के अनुसार 60 से ज्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद होता है पुरुषों की सेहत, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और उन में सकारात्मकता बढ़ाना है।
निष्कर्ष
अंत में यही कहना चाहूंगा कि महिला समाज का अभिन्न अंग। इनके बिना समाज की कल्पना करना असंभव है। महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ही महिला दिवस विशेष रूप से मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है|
8 मार्च को
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम |
Gender equality today for sustainable tomorrow
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब घोषित किया गया
महिला दिवस को 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की।