INTERNATIONAL WOMEN’S  DAY 2023 | WOMEN’D DAY 2023

0
WOMENS DAY
WOMENS DAY

INTERNATIONAL WOMEN’S  DAY,8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य

INTERNATIONAL WOMEN’S  DAY

साथियों आज के इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाला हो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसे कहते हैं? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य क्या है? तथा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है? पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस लेख में अंत तक बनें रहे।

INTERNATIONAL WOMEN’S  DAY

साथियों यदि हर वर्ष के 8 मार्च की बात करें तो यह दिन महिलाओं के लिए विशेष होता है। प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यदि आज के समय की बात करें तो ऐसा एक भी क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर काम नहीं कर रही हो। महिलाओं का योगदान प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय है। इसीलिए 8 मार्च का दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। 8 मार्च का यह खास दिन महिलाओं को समान हक , सम्मान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

यदि अंतरराष्ट्रीय दिवस की बात करें तो इस दिवस को मनाने का विचार एक मजदूर आंदोलन से उत्पन्न हुआ था। साल 1908 की बात है जब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में रैली निकाली तथा इस रैली का उद्देश्य था नौकरी के घंटे को कम करना ,काम के हिसाब से वेतन देना और साथ ही साथ मतदान का भी अधिकार प्रदान करना । इस घटना के बाद ठीक 1 साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

स्वीटजरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया ने साल 1911 में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम ‘ सेलिब्रेटीग द पास्ट, प्लैनिंग फॉर द फ्यूचर’|1975 में वूमेंस डे को ऑफिशियल मान्यता उस वक्त मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक विशेष टीम के साथ मनाना शुरू किया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य

जैसा कि हम जानते हैं कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य होता है नारी समाज को सम्मान देना। महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में समानता से देखना। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव न रखना। समय-समय पर महिलाओं को प्रोत्साहित करना। महिलाओं को आगे बढ़ाने में सतत मदद करना।

कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

इस महिलाओं को विशेष ध्यान दिया जाता है। ऑफिस की बात करें या घर की बात करें प्रत्येक जगह पर महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेम जाहिर करने के लिए उन्हे विशेष प्रकार के उपहार  भी दिया जाते हैं । इस दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। कई बड़े-बड़े स्थानों पर महिलाओं के लिए समारोह आयोजित किए जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के थीम की बात करें तो इस वर्ष की थीम है Embrace Equity जिसका अर्थ है लैंगिक समानता पर ध्यान देना। इसी प्रकार यदि महिला दिवस 2022 के थीम की बात करें तो…

जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो जिसका अर्थ है कि एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता से है।

👉आधार मे पत्नी का सरनेम और पता कैसे अपडेट करे

👉आधार अपडेट फॉर चिल्ड्रन कैसे करे

👉PAN कार्ड से AADHAR कैसे लिंक करे

👉आधार से रैशन कार्ड कैसे लिंक करे

👉 धूम्रपान से कैसे बचे??

👉आंवला एक गुणकारी औषधि

👉जानिए बासी मुंह पानी पीने के अनिगिनत फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here