सर्वनाम के भेद| क्रिया के प्रकार

0
सर्वनाम और क्रिया के प्रकार

सथियों आज हम हिन्दी व्याकरण के अंतर्गत सर्वनाम के भेद,क्रिया के भेद के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी ग्रहण करेगे|किसी भी वाक्य को एक विशेष अर्थ देने के लिए इनकी भूमिका अहम मानी जाती हैं|

⚫सर्वनाम किसे कहते है?(what is Pronoun)

ऐसे शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहा जाता है।

या दूसरे शब्दों में सर्व (सब) नाम (संज्ञाओं) के स्थान पर प्रयुक्त किए जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है।

➡️ मदन कक्षा पांचवी में पढ़ता है। वह एक होनहार विद्यार्थी है।

ऊपर के दिए गए वाक्य में मदन के लिए वह शब्द का प्रयोग किया गया है। इसे ही सर्वनाम कहते हैं।

➡️ दीपक एक अच्छा विद्यार्थी। वह गाना गाना पसंद करता है। उसके पास सुंदर बैट है। उसे बगीचे में टहलना अच्छा लगता है।

ऊपर के दिए गए वाक्यों में दीपक के लिए वह ,उसे ,उसके जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया ऐसे  शब्दो को ही सर्वनाम कहते  हैं।

⚫सर्वनाम के भेद( Kinds pronoun)

➡️ पुरुषवाचक सर्वनाम(Personal pronoun)

➡️ निश्चयवाचक सर्वनाम(Demonstrative pronoun)

➡️ अनिश्चयवाचक सर्वनाम(Indefinite pronoun)

➡️ संबंधवाचक सर्वनाम(Relative pronoun)

➡️ प्रश्नवाचक सर्वनाम(Interrogative pronoun)

➡️ निजवाचक सर्वनाम(Reflexive pronoun)

⚫ पुरुषवाचक सर्वनाम( Personal pronoun )

इन शब्दों से किसी व्यक्ति विशेष का बोध होता है। ऐसे सर्वनाम पुरुष या स्त्री के नाम के बदले आते है।

दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि बोलने वाला ,सुनने वाला और जिसके बारे में कहा जाता है इन लोगों के लिए जो शब्द प्रयुक्त किया जाता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है।

➡️ मैं खाता हूं।

➡️ तुम सोती हो।

➡️ वह हंसता है।

मैं, तुम, वह, यह सभी पुरुषवाचक सर्वनाम है।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार है

◾उत्तम पुरुष(First person)

 ऐसे सर्वनाम जिनका उपयोग बोलने वाला स्वयं के लिए करता है उसे उत्तम पुरूष कहते हैं। मेरा ,मुझे ,हमें, हमारा ,हम इत्यादि

➡️ हम क्रिकेट खेलेंगे।

➡️ मैं गाना गाऊंगा।

➡️ यह मेरी किताब है।

➡️ यह हमारा काम है।

➡️ मेरा नाम दीपक है।

◾मध्यम पुरुष (Second person)

ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग अन्य व्यक्तियों के लिए किया जाता है उसे मध्यम पुरूष कहते है।

तुम्हें, तुम्हारे, तुमने, तुमको ,तू इत्यादि

➡️ तुमको ही उनकी बात सुननी चाहिए।

➡️ तुम कहां जा रहे हो।

➡️ क्या तुमने वह काम कर लिया है?

➡️ तुम्हारे पास कौन सी चीज है?

◾अन्य पुरुष(Third person)

 ऐसे सर्वनाम जिनका उपयोग किसी अन्य व्यक्तियों के लिए होता है उन्हें अन्य पुरुष कहते है

 वह, वे ,उनका ,उन्होंने, उनसे 

➡️ वे किताब नहीं पढ़ेंगे।

➡️ उसे मत यहां बुलाओ।

➡️ उन्होंने यह काम कर लिया है।

➡️ उन्हे रोको मत जाने दो।

➡️ वह खेल रहा है।

⚫निजवाचक सर्वनाम(Reflexive pronoun)

जो सर्वनाम स्वयं या निज का बोध कराते हैं ऐसे सर्वनाम को निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

➡️ वहां मैं स्वयं जाऊंगा।

➡️ मैं खुद ही साइकिल चला लूंगा।

⚫प्रश्नवाचक सर्वनाम(Interrogative pronoun)

जिस सर्वनाम से प्रश्न पूछने का कार्य होता है ऐसे सर्वनाम को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

➡️ कौन आया था?

➡️ तुम कौन हो?

➡️ तुम्हें किस से मिलना है!

➡️ दरवाजा किसने तोड़ा?

➡️ वह क्या है?

सर्वनाम के भेद

⚫संबंधवाचक सर्वनाम(Relative pronoun)

सर्वनाम से सर्वनाम का संबंध जोड़ने वाले शब्द को संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं।

➡️ जिसकी लाठी उसकी भैंस

➡️ मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जो कल यहां आया था।

➡️ जो व्यक्ति देवताओं के  प्रिय होते हैं वे बहुत जीते है।

➡️ जो कमाएगा वो खाएगा।

➡️ जो मैंने कहा वह सही है।

➡️ जैसा करेगा वैसा भरेगा।

➡️ जो परिश्रम करता है वह सुखी रहता है।

➡️ जिसकी चीज है उसी से पूछो।

⚫अनिश्चयवाचक सर्वनाम(Indefinite pronoun)

वह सर्वनाम जिससे कोई निश्चित व्यक्ति या वस्तु का भाव प्रकट ना हो ऐसे सर्वनाम को अनिश्चय सर्वनाम कहते हैं।

➡️ दूसरों के साथ भलाई करो।

➡️ हमने उनमें से किसी को नहीं देखा।

➡️ कुछ ऐसा काम करो।

➡️ कोई आया था।

⚫निश्चयवाचक सर्वनाम(Demonstrative pronoun)

जो सर्वनाम किसी व्यक्ति या वस्तु के  बारे में निश्चित बोध कराएं।

➡️ वह आ रहा है।

➡️ वह अच्छा लड़का हैं।

➡️ वे गाना गा रहे हैं।

➡️ तुम कहां जा रहे हो।

⚫Exercise

 सर्वनाम के प्रकार पहचानिए

➡️ जैसा बोओगे वैसा काटोगे।

 ➡️ कोई गया था।

➡️ तुम कौन हो?

➡️ मैं स्वयं गाना गाऊंगा।

➡️ वह अच्छा लड़का है।

*************************************************************************

⚫क्रिया और क्रिया के प्रकार(VERB AND ITS KINDS)

एक ऐसा शब्द जिसमें काम के होने या काम के करने का भाव प्रकट हो ऐसे शब्द को क्रिया कहते हैं।

रोना, दौड़ना ,हंसना ,बोलना

उपयुक्त उदाहरण को देखकर यह पता लगता है कि क्रिया मूल धातु में प्रत्यय को जोड़कर बनती हैं।

क्रिया=मूल धातु+प्रत्यय

बोलना=बोल+अना

दौड़ना=दौड़+अना

चलना=चल+अना

⚫ क्रिया के मुख्य भेद

क्रिया के मुख्य दो भेद होते हैं

सकर्मक क्रिया

अकर्मक क्रिया

⚫सकर्मक क्रिया(Transitive verb)

 जिस वाक्य में क्रिया के साथ कर्ता और कर्म का प्रयोग किया जाता है या जिस क्रिया का प्रभाव कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

➡️ गीता रोटी खाती है।

➡️ मोहन पेन से लिखता है।

➡️ हम चित्र देखते हैं।

➡️ दिनेश गाना गाता है।

जिन शब्दों को BOLD किया गया है उन शब्दों को कर्म कहते है|

⚫अकर्मक क्रिया(Intransitive veb)

जिस वाक्य में क्रिया के साथ कर्म ना हो और उसका प्रभाव कर्ता पर पड़े उस क्रिया को अकर्मक क्रिया कहते है।

➡️वह लिखता है।

➡️मदन दौड़ता है।

➡️रमेश हंसता है।

➡️अनिल गाता है।

ऊपर के दिये गए उदाहरण में सिर्फ कर्ता(BOLD वाले) का प्रयोग हैं|कर्म नहीं हैं|

⚫क्रियाओं के अन्य भेद

⚫संयुक्त क्रिया

जो क्रिया दो या दो से अधिक क्रियाओं के संयोग से बनती है उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

सीता बैठकर लिखती है।

बैठकर  लिखना ( दो VERB हैं)

➡️ दिनेश सोकर गाता है।

सोकर  गाना ( दो VERB हैं)

➡️ वह दौड़ कर हंसते हैं।

दौड़   हंसना ( दो VERB हैं)

➡️ मैं खाकर सोता हूं।

खाकर  सोना ( दो VERB हैं)

➡️ अनिल लेटकर टीवी देखता है।

लेटकर  देखना ( दो VERB हैं)

⚫नामधातु क्रिया

क्रिया को छोड़कर दूसरे शब्दों जैसे संज्ञा ,सर्वनाम या विशेषण से जो धातु बनते हैं उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं।

अपना   अपनाना

गरम    गरमाना

➡️लुटेरों ने  जमीन हथिया ली है। हमें गरीबों को अपनाना चाहिए।

➡️खाना ठंडा है हमें इसे गरमाना चाहिए।

क्रिया के भेद

⚫प्रेरणार्थक क्रिया

जिस क्रिया से यह पता चले कि  कर्ता  स्वयं काम ना कर कर किसी अन्य को काम करने के लिए प्रेरणा दे रहा है। उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते है।

लिखना  लिखवाना

करना   करवाना

गाना   गवाया

बेचना   बेचवाना

➡️ उसने पत्र लिखवाया

➡️ रामू ने गाना गवाया

➡️ सुनील ने फल बेचवाया

➡️ अतुल ने काम करवाया

⚫पूर्वकालिक क्रिया

 जब दिए गए वाक्य में कर्ता एक क्रिया कर कर दूसरी क्रिया करता है तब पहली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया  कही जाती है।

➡️ राजेश पढ़ कर सो गया।

➡️ समीर खाना खाकर सो गया।

➡️ अनिल रास्ते पर दौड़ कर गिर गया।

⚫द्विकर्मक क्रिया

 जिस वाक्य में क्रिया के साथ दो कर्म का प्रयोग किया गया हो उस क्रिया को द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

➡️ सीता ने गीता को पत्र लिखा।

गीता   पत्र ( दो कर्म)

➡️ अध्यापक छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाते हैं।

छात्रों  अंग्रेज़ी ( दो कर्म)

 ⚫सहायक क्रिया(Helping verb)

 एक ऐसी क्रिया जो वाक्य का अर्थ स्पष्ट करने के लिए मुख्य क्रिया के साथ जुड़ी होती है। उस क्रिया को सहायक क्रिया कहते हैं।

➡️ मोहन सो रहा है

➡️ अंजलि जा चुकी है

 ➡️ मैं स्कूल जाता हूं

➡️ वह खा रहे थे

⚫Exercise

नीचे दिए गए वाक्यों में क्रियाओं के प्रकार पहचानिए

➡️ अरविंद आम खा रहा है।

➡️ अनिल ने सुनील को पत्र लिखा।

➡️ रोटी ठंडी है इसे गरमाना चाहिए।

➡️ राजू आम बेचता है।

➡️ रवीना गाकर सोती है।

➡️ मोहन ने सुनील को डरवाया।

➡️ मदन हस चुका था।

➡️ वे टहल रहे होंगे।

➡️ मयूर ने पूरा गांव बसवाया।

➡️ हार्दिक हंसकर खाता है।

सारांश

मित्रों इस प्रकार हमने  सर्वनाम की परिभाषा, सर्वनाम के प्रकार ,क्रिया की परिभाषा ,तथा क्रिया के प्रकार के बारे में सविस्तार जानकारी प्राप्त की। दी गई जानकारी के आधार पर किसी भी वाक्य में हम सर्वनाम तथा क्रिया को आसानी से पहचान सकते हैं।

⚫ संज्ञा ,लिंग व वचन के प्रकार

10 लाख रु या उससे कुछ अधिक तक सालाना इनकम पर भी भरे जीरो टैक्स

HOW TO REGISTER FOR PRECAUTION DOSE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here