TENSE | काल |काल के प्रकार

0
Tense काल काल के प्रकार
Tense

मित्रों आज के लेख के अंतर्गत हम काल और काल के प्रकार के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेगे |

🔆 काल परिचय(INTRODUCTION OF TENSE)

क्रिया के जिस रूप से कार्य होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं।

उदाहरण-

👉 वे दौड़ते हैं।

👉 रामू लिख रहा था।

👉 सुनील गाना गाएगा।

👉 वे स्कूल जा रहे थे।

👉 संदीप खाना खा चुका था।

🔆 काल के भेद (TYPES OF TENSE)

📌वर्तमान काल

📌भूतकाल

📌भविष्य काल

🔆 वर्तमान काल के मुख्य प्रकार (TYPES OF PRESENT TENSE)

📌सामान्य वर्तमान काल

📌अपूर्ण वर्तमान काल

📌पूर्ण वर्तमान काल

🔆 भूतकाल के मुख्य प्रकार (TYPES OF PAST TENSE)

📌सामान्य भूतकाल

📌अपूर्ण भूतकाल

📌पूर्ण भूतकाल

🔆 भविष्य काल के मुख्य प्रकार (TYPES OF FUTURE TENSE)

📌 सामान्य भविष्य काल

🔆 वर्तमान काल और वर्तमान काल के प्रकार

वर्तमान काल

जो क्रिया वर्तमान समय में होना सूचित करती है ,उसे वर्तमान काल कहते हैं।

🔆 सामान्य वर्तमान काल(SIMPLE PRESENT TENSE)

पहचान -वाक्य के अंत में ता है ,ती है, ते है, ता हूं इत्यादि आता है।

उदाहरण

👉 अनिल लिखता है।

👉 मनोज खाना खाता है।

👉 वे  बगीचे में दौड़ते हैं।

ऊपर के दिए गए वाक्यों में हैबिट या आदत का भाव प्रकट हो रहा है।

ऊपर के दिए गए वाक्यों में रेखांकित की गई क्रियाएं वर्तमान काल की सामान्य अवस्था का बोध कराती है।

🔆 अपूर्ण वर्तमान काल(PRESENT CONTINUOUS TENSE)

इस काल के वाक्य में काम के जारी रहने का भाव प्रकट होता है।

पहचान -वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं इत्यादि आता है|

उदाहरण

👉 प्रदीप किताब पढ़ रहा है

👉 सोनल गाना गा रही है।

👉 रमेश बगीचे में खेल रहा है।

🔆 पूर्ण वर्तमान काल(PRESENT PERFECT TENSE)

इस काल के वाक्यों में आज होने वाली क्रिया के पूर्ण या समाप्त होने का बोध होता है, अर्थात काम शीघ्र ही पूर्ण हुआ है इसका भाव प्रकट होता है।

पहचान- इस प्रकार के काल के वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके है, चुका हू , लिया है ,दिया  है,  किया है इत्यादि आता है।

पूर्ण वर्तमान काल में मुख्य क्रिया के अंत में आ है , ई है तथा ए  है का प्रयोग होता है|

उदाहरण-

👉 अजय स्कूल जा चुका है।

👉 समीर गाना गा चुका है।

👉 गाय ने दूध देना बंद कर दिया है

Tense काल  काल के  प्रकार
Tense

🔆 भूतकाल और भूतकाल के प्रकार

भूतकाल

जिस क्रिया से यह पता चले कि काम को समाप्त हुए काफी समय हो गया है तो उसे भूत काल  कहते है।

🔆 सामान्य भूतकाल(PAST INDEFINITE TENSE)

काम के समाप्त होने का भाव प्रकट होता है।

पहचान –वाक्य के अंत में आ, ई, ए , ता था, ती थी, ते थे, सका था , सकी थे, सके थे इत्यादि आता है।

उदाहरण –

👉 वे अपना काम कर के  सो गए।

👉 समीर हर दिन पढ़ाई करता था

👉 बच्चे बगीचे में दौड़ सके थे।

🔆 अपूर्ण भूतकाल(PAST CONTINUOUS TENSE)

इस प्रकार के काल के वाक्यों में, भूतकाल में काम के जारी रहने का भाव प्रकट होता है।

पहचान – वाक्य के अंत मे रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि आता है

👉 काजल खाना पका रही थी।

👉 वे चित्र बना रहे थे।

👉 बच्चे खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

🔆 पूर्ण भूतकाल(PAST PERFECT TENSE)

इस प्रकार के  काल के वाक्यों द्धारा भूतकाल में काम के शीघ्र समाप्त होने का भाव प्रकट होता है।

पहचान – वाक्य के अंत मे चुकी थी, चुका था , चुके थे, आ था, ई थी, थे इत्यादि आता है।

उदाहरण-

👉 घर बन चुका था।

👉 राहुल ने मुस्कुराकर जवाब दिया था।

👉 वह घर से निकल चुकी थी।

🔆 भविष्य काल और भविष्यकाल के प्रकार

भविष्य काल

इस प्रकार के काल के वाक्यों द्वारा काम भविष्य में होगा , का भाव प्रकट होता है।

सामान्य भविष्य काल (SIMPLE FUTURE TENSE)

पहचान- वाक्य के अंत में गा, गे, गी इत्यादि  आता है।

👉 वे रात को मूवी देखेंगे।

👉 अंजली खाना पकाएगी

👉 अजीत स्कूल जायेगा।

tense

🔆 नीचे दिए गए वाक्यों के काल  पहचानिए।

👉 उनकी बात हमारी समझ में नहीं आई है।

👉 बच्चे रेत का घर बनाने में जुट गए।

👉 समीर कविता सुना रहा था।

👉 मैं आज रात का खाना नही खाऊंगा।

👉 पिताजी अपने बेटे को बुला रहे हैं।

👉 सीता ने कार्य किया है।

👉 गोपाल ने पत्र लिखा।

👉 हम बाजार गए थे।

👉 गर्मी की छुट्टियों में हम श्रीनगर जाएंगे।

👉 राम दूध पीता है।

निष्कर्ष

तो मित्रों इस प्रकार आज हमने इस लेख के अंतर्गत काल और काल के प्रकार के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली है |

🔆 Clause| Noun clause | Adjective clause| Adverb

🔆ENGLISH SPEAKING COURSE

🔆 संज्ञा के भेद

🔆 सर्वनाम के प्रकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here