फरवरी का महीना प्यार के महिने के रूप मे जाना जाता है। (VALENTINE WEEK )यह महीना युवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस महीने मे रोमांटिक दिन मनाए जाते है। इस प्यार के महिने की शुरुवात फरवरी के दूसरे सप्ताह से हो जाती है। यह सप्ताह 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है। इस सप्ताह मे ROSE DAY,PROPOSE DAY, CHOCOLATE DAY, TEDDY DAY, PROMISE DAY,HUG DAY,KISS DAY और VALENTINE’S DAY आते है। नीचे वेलेंटाइन वीक 2023 की पूरी लिस्ट दी गईं है। इसके साथ ही प्रत्येक दिन का महत्व भी समझाया गया है।
Table of Contents
ROSE DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह पहला दिन होता है।यह दिन इस वर्ष 7 फरवरी को मनाया जाएगा।यह फोन लगाना हमको डिस्टरबेंस हो रहा है। इसे गुलाब दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब का फूल लेकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अलग-अलग रंग के गुलाब अलग-अलग प्रकार के भावनाओं को दर्शाते हैं।
PROPOSE DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह दूसरा दिन होता है।यह दिन इस वर्ष 8 फरवरी को मनाया जाएगा।इस दिन आप अपने खास से प्यार का इजहार कर सकते है। यदि आप किसी से दिल से प्यार करते है और उसे अपने दिल की बात बताना चाहते है तो इस दिन आप अपने खास को अपने दिल की बात बता सकते है।
CHOCOLATE DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह तीसरा दिन होता है। यह दिन इस वर्ष 9 फरवरी को मनाया जाएगा।लोगों के जीवन मे चॉकलेट का एक अलग ही महत्व होता है। जीवन में चाहे तनाव दूर करना हो या किसी से प्यार का इजहार करना हो दोनों ही स्थिति में चॉकलेट की भूमिका अहम मानी जाती। है। इस दिन लोग अपने खास को एक विशेष प्रकार की चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।
TEDDY DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह चौथा दिन होता है।यह दिन इस वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाएगा।इस दिन लोग अपने खास को टेडी बियर गिफ्ट करके प्यार का इजहार करते हैं। क्योंकि टेडी बियर की तरह दिल नाजुक और कमजोर होता है। इसीलिए वेलेंटाइन वीक में दिल की कोमलता का एहसास कराने के लिए एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट किया जाता है।
PROMISE DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह पांचवा दिन होता है।यह दिन इस वर्ष 11 फरवरी को मनाया जाएगा।इसे प्रेमी जोड़े प्रोमिस डे यानि वचन दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते है। यह दिन आप उस शख्स के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं जो आपके दिल के काफी करीब है।
HUG DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह छठवां दिन होता है।यह दिन इस वर्ष 12 फरवरी को मनाया जाएगा।इस दिन लोग अपने खास के साथ आलिंगन करके या गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि जादू की झप्पी के बहाने हमें एक दूसरों को जानने का मौका मिल जाता है।
KISS DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह सातवां दिन होता है। यह दिन इस वर्ष 13 फरवरी को मनाया जाएगा। प्रेमी जोड़े प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को किस करते है। बिना शब्दों के प्यार का इजहार करने के लिए एक प्यार भरा किस ही काफ़ी है।
VALENTINE’S DAY:
वेलेंटाइन वीक का यह आखिरी दिन होता है। यह दिन इस वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाएगा।इस दिन को प्रेमी जोड़े अपने ढंग से मनाते हैं। कोई घूमने का प्लान करता है तो कोई डिनर डेट का। इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रेमी जोड़े के पास काफी समय होता है।
VALENTINE WEEK 2023 :
DAY’S NAME | DAYS |
ROSE DAY | 7 FEB |
PROPOSE DAY | 8 FEB |
CHOCOLATE DAY | 9 FEB |
TEDDY DAY | 10 FEB |
PROMISE DAY | 11 FEB |
HUG DAY | 12 FEB |
KISS DAY | 13 FEB |
VALENTINE DAY | 14 FEB |
👉आधार मे पत्नी का सरनेम और पता कैसे अपडेट करे
👉आधार अपडेट फॉर चिल्ड्रन कैसे करे
👉PAN कार्ड से AADHAR कैसे लिंक करे