जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है जिसकी खोज युगांडा मे 1947 मे की गई।
इस बीमारी के लक्षण 2 दिन से 14 दिनों के बीच में दिखाई देते हैं|
यह बीमारी संक्रामक प्रकृति की है जिसके कारण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाती है।
पेट मे दर्द ,सिर दर्द, आंखो मे दर्द, थकान जैसे लक्षण इस बिमारी मे दिखाई देते है।
यह बिमारी असुरक्षित यौन संबंधों के कारण भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाती है।
चुकी यह बीमारी मच्छरों के काटने से होती है इसलिए हमें मच्छरों से बचकर रहना चाहिए।
जिका वायरस से बचने के लिए हमें मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही साथ सोते समय मॉस्किटो भी लगा लेना चाहिए।
स्कीन पर मच्छर रोधी क्रीम लगाकर भी इस बीमारी के होने से बचा जा सकता है।
इस बिमारी से बचने के लिए हमे साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।