मित्रों इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अंतरराष्ट्रीय संगठन नाटो(NATO )के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Table of Contents
प्रस्तावना (NATO)
साथियों मैं एक ऐसे विश्व के संगठन की बात कर रहा हूं जो सबसे मजबूत संगठन के रूप में जाना जाता है। इस अंतरराष्ट्रीय संगठन का नाम है नाटो(NATO)। रूस और यूक्रेन विवाद में इस संगठन का नाम बड़े जोरों शोरों से लिया जा रहा है।साथियों नाटो एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो राजनीतिक और सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्यों को स्वतंत्र और सुरक्षा की गारंटी प्रदान करता है।
NATO कब और कैसे बना
इस संगठन का निर्माण सन 1949 में किया गया था। इस संगठन के लिए सबसे अधिक फंडिंग करने वाला देश अमेरिका है। वर्तमान समय में इस संगठन में कुल 30 सदस्य देश है। रूस और यूक्रेन विवाद में यह संगठन बहुत ही चर्चा में। कहा तो यह भी जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के विवाद में नाटो अपने कर्तव्य से भाग रहा है। विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि रूस और यूक्रेन का जो विवाद उत्पन्न हुआ है वह नाटो की वजह से ही उत्पन्न हो। और जब युद्ध पूरी तरह से शुरू हो गया तो उसमें भी नाटो की भूमिका मानी जा रही है।
रूस और यूक्रेन विवाद का मुख्य कारण नाटो(NATO)
नाटो के चलते ही यूक्रेन देश नाटो में सम्मिलित होने के लिए प्रयत्न करने लगा। यूक्रेन देश की सीमा रूस सीमा से लगी हुई। रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन जाकर नाटो में शामिल हो जाए। इसीलिए रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया। सरल भाषा में कहा जाए तो पूरी युद्ध की जड़ नाटो ही है। युद्ध के पहले नाटो ने यूक्रेन को पूरी तरह से विश्वास दिलाया कि हम आपके साथ हैं किसी भी परिस्थिति मे।
क्या है नाटो(NATO)
नाटो(North Atlantic Treaty Organisation) )का संक्षिप्त रूप है। 1949 में की गई थी तब उस समय कुल 28 यूरोपीय देशों ने नाटो में मैं शामिल थे नाटो का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक और सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्य देशों को स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी देना है। इसके साथ ही साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सहयोग के माध्यम से देशों के बीच संघर्ष को रोकना। इस संगठन की निर्मिती दूसरे विश्व युद्ध के बाद हुई थी। नाटो का मुख्य हेड क्वार्टर ब्रुसेल्स बेल्जियम में स्थित है ।
क्या है नाटो (NATO)का कार्यक्षेत्र
नाटो की फंडिंग उसके सदस्य देशों द्वारा की जाती है |अमेरिका को इसका बैकबोन कहा जाता है क्योंकि इसके बजट का तीन चौथाई भाग अमेरिका देता है। 2020 में नाटो के सभी सदस्यों का संयुक्त सैन्य खर्च विश्व के कुल खर्च का 57% था। सदस्यों ने सहमति व्यक्त की है कि उनका लक्ष्य 2024 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद के कम से कम 2 % के लक्ष्य रक्षा खर्च तक पहुंचाना है।
नाटो में कौन से देश है
साथियों आप सभी को बताना चाहूंगा कि नाटो में अब तक कुल 30 देश शामिल हैं । सूची निम्नवत है |
पुर्तगाल
रोमानिया
स्लोवाकिया
स्लोवेनिया
स्पेन
तुर्की
यूनाइटेड किंगडम
संयुक्त राज्य अमेरिका
लातविया
लिथुआनिया
लक्समबर्ग
मोटेंग्रो
नेदरलैंड
उत्तर मैसेडोनिया
नार्वे
पोलैंड
जर्मनी
यूनान
हंगरी
आइसलैंड
इटली
क्रोएशिया
चेक प्रतिनिधि
डेनमार्क
एस्टोनिया
फ्रांस
अल्बानिया
बेल्जियम
बुलगारिया
कनाडा