WORLD HEALTH DAY 2022 | विश्व स्वास्थ्य दिवस

0
WORLD health day

मित्रों आज के इस आर्टिकल में आपको यह जानकारी देने वाला हूं कि हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे(World Health Day) यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या है? तथा वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व क्या है? जैसे इत्यादि मुद्दों के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं। जानकारी प्राप्त करने के लिए मेरे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

प्रस्तावना ( World Health day)

मित्रों हम सभी जानते है की अंग्रेजी में एक कहावत है Health is wealth यानि स्वास्थ्य ही धन है। परंतु शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही  संपूर्ण स्वास्थ्य  होना नहीं होता है । जब व्यक्ति शारीरिक ,मानसिक और सामाजिक इन तीनों स्तरों पर स्वस्थ बनता है तभी वह संपूर्ण रूप से स्वस्थ माना जाता है।

पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे (WORLD HEALTH DAY )कब मनाया गया

साथियों हम सभी जानते हैं कि हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आपको बताना चाहूंगा कि पहली बार सन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का गठन किया। जिसमें पहली बार 7 अप्रैल 1950 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। उसी दिन से पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाना शुरू हुआ।

वर्ल्ड हेल्थ डे थीम : विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम क्या है

प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल को मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की एक खास थीम बनाई जाती है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम है ऑर प्लानेट आर हेल्थ (Our planet our health)| जिसका अर्थ होता है हमारा ग्रह और हमारा स्वास्थ्य। हमारे स्वस्थ रहने में पृथ्वी का एक खास योगदान माना जाता है। इसीलिए यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो धरती को भी स्वस्थ रखना अनिवार्य हो गा।

वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। यह दिवस लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाता है कि किस प्रकार लोग अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक ठाक रख सकते हैं। साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

👉 What is Crypto Currency

👉 ग्लोबल वार्मिंग

👉 ई – श्रम कार्ड कैसे बनाए

👉 जननी सुरक्षा योजना

👉 HOW TO SAVE TAX UNDER SECTION 80C

👉बजट 2022

👉PVC AADHAR CARD के लिए ऑनलाइन

👉HOW TO GET DUPLICATE DRIVING LICENSE

WORLD HEALTH DAY हर वर्ष कब मनाया जाता हैं?

7 अप्रैल को

WORLD HEALTH DAY 2022 का थीम क्या हैं ?

ऑर प्लानेट आर हेल्थ (Our planet Our Planet)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here