Table of Contents
ZIKA VIRUS SYMPTOMS: क्यों करोना वायरस की तरह जीका वायरस है खतरनाक,जानिए लक्षण और बचने के तरीके
ZIKA VIRUS
साथियों आज के इस लेख मे मै आपको बताने वाला हू जीका वायरस क्या होता है, जीका वायरस के लक्षण कौन से है, जीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख मे अंत तक बनें रहे।
साथियों हम सभी जानते है कि 2020 और 2021 वाला साल करोना वायरस बिमारी का था। इस अवधि मे कई लोगो की मृत्यु करोना बीमारी की वजह से हो गई थीं। करोना काल के दौरान मानो पूरी दुनियां ही ठहर गईं थीं। वैज्ञानिकों ने पूरी मेहनत से इस बीमारी का टीका निकाला, और इस बीमारी पर नियंत्रण लाने में विजय हासिल की। परंतु अब एक नई बीमारी ने देश में दस्तक दे दी है।
कोरोनावायरस की तरह और एक नया वायरस मिला है जिसका नाम जिका वायरस (ZIKA VIRUS) है। इस वायरस से ग्रसित पहला मरीज कर्नाटक राज्य में मिला है। कर्नाटक में एक रायचूर जिला आता है इस जिले में एक 5 साल की बच्ची को जिका वायरस(ZIKA VIRUS) होने की पुष्टि मिली है। इस वायरस को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है।
बहुत जल्द ही सरकार इसके बारे में गाइडलाइन भी जारी करने वाली है। यह एक संक्रामक बीमारी मानी जा रही है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मे आसानी से पहुंच जाती है। जीका वायरस(ZIKA VIRUS) द्वारा बिमारी संक्रामित मच्छरों के काटने से होती है। गर्भवती महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा दिख रहा है। आपको बता दें कि इस बीमारी की खोज युगांडा में 1947 में की गई थी । सन 1952 में जीका जंगल मे मिलने के कारण इसका नाम जीका वायरस रखा गया।
कैसे फैलता है जीका वायरस(ZIKA VIRUS):
व्याक्ति में जीका वायरस की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। संक्रामक बीमारी होने के कारण यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाती है। इसके अलावा यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यौन संबंधों के कारण भी फैलती है। कहने का तात्पर्य यह है की असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मै आसानी से फैल सकती है।
जीका वायरस(ZIKA VIRUS) के लक्षण:
जैसा कि हम जानते हैं कि यह बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। इस बीमारी के लक्षण 2 से लेकर 14 दिनों के बीच में दिखाई देती है। इस बिमारी से संक्रमित होने वाले व्यक्ति मे हल्का बुखार, जोड़ो में दर्द, आंखों मे लालीपन, तथा स्कीन पर रैशेज जैसे कॉमन लक्षण दिखाई देते है।
इसके अलावा पेट में दर्द, थकान, आंखो में दर्द, सिर दर्द, मस्कुलर दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई देते है।
जीका वायरस(ZIKA VIRUS) से कैसे बचा जाए:
जीका वायरस की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसलिए इस बिमारी से बचने के लिए हमे मच्छरों से बचना होगा। जिका वायरस से बचने के लिए हमे मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा सोते समय मॉस्किटो भी लगाना चाहिए जिससे मच्छर भाग जाते है। इसके अलावा स्किन पर मच्छर रोधी क्रीम भी लगा सकते है। अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। असुरक्षित यौन संबंधों से बचना चाहिए। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में ना आए। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष:
तो साथियों इस लेख मे हमने जाना कि जीका वायरस क्या होता है, जीका वायरस के लक्षण कौन से है, जीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है। जानकारी आप को कैसी लगी,जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें।
👉आधार मे पत्नी का सरनेम और पता कैसे अपडेट करे
👉आधार अपडेट फॉर चिल्ड्रन कैसे करे
👉PAN कार्ड से AADHAR कैसे लिंक करे